अभिनंदन को समर्पित किया अपना पदक
महानगर को अपने बेटे का बेसब्री से इंतजार

जगदीश यादव
कोलकाता। महानगर कोलकाता के बेटे गौतम सेठ ने ईरान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। कोलकाता के काशीपुर निवासी गौतम सेठ ने वुशू फेडरेशन की ओर से ईरान में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता मे कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन ईरान के जैदान में हुआ। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए यह मेडल अपने नाम किया है। गौतम महानगर के प्रतिभाशाली वुशू खिलाड़ी है। उक्त बात की जानकारी गौतम ने फोन पर दी और कहा कि उन्होंने अपना पदक विंग कमाण्डर अभिनंदन को समर्पित किया है। ऐसा कर उन्हें गर्व की अनुभुति हो रही है। आज गुरुवार को गौतम इरान से कोलकाता अपने लौटेगे। यहां एयरपोर्ट पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी भी जा रही है। वुशू एसोसिएशन आफ इंडिया के राज्य सचिव शम्भू सेठ ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों के इस तरह के प्रदर्शन पर भारतीय वुशू संघ के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बाजवा ने बधाई दी है। वुशू फेडरेशन की ओर से ईरान में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता मे यानी वुशू कप में भारत ने दो स्वर्ण, एक रजत व सात कांस्य पदक जीत कर देश का नाम रौशन किया है। गौतम सेठ ने कहा कि वुशू का समग्र विकास हो इसके लिये व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाना चाहिए व ग्राम ग्राम में भी इस खेल के प्रति लोगों को जानकारी अगर मिले तो यकिनन वुशू में हमारा देश सबसे उपर रहेगा। कारण यहां प्रतिभाओं की कमी नही है।

Spread the love
  • 576
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    576
    Shares
  •  
    576
    Shares
  • 576
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •