मंत्री साधन पांडेय व विधायक स्मिता बक्सी ने किया पूजा मंडप का उद्घाटन

मां शारदा भक्त मंडली के सरस्वती पूजा का उद्घाटन करती हुई पार्षद मीनाक्षी गुप्ता व साथ में हैं उत्तर कोलकता तृणमूल युवा कांग्रेस के सचिव गौतम गुप्ता व अन्य- फोटो- एबीपी टीम।

कोलकाता। शिक्षा के व्यवसायी करण से जहां स्कूल व्यवसाय के केन्द्र बन रहे हैं वहीं पूर्व प्रयोजित प्रतिस्पर्धा ने बच्चों का बचपन भी छीन लिया है।देश के भावी नौनिहाल जिन्हें आने वाले समय में देश की जिम्मेवारी मिलनी है ऐसे मासूम बच्चों के कंधे किताबों के बोझ तले दबकर रह गए हैं। उक्त बात आज मां शारदा भक्त मंडली द्वारा आयोजित सरस्वती पूजा के अवसर पर मां शारदा भक्त मंडली द्वारा व्यक्त की गयी।मां शारदा भक्त मंडली ने अपने पूजा मंडप को कुकुरमुता की तरह खुला स्कूल के तौर पर दर्शाया है। यह पूजा कमेटी लगातार 21 सालों से सरस्वती पूजा के माध्यम से थीम द्वारा समाज को जागरुक कर रही है। मंडप के द्वारा दर्शाया गया है कि,अगर आप घर से निकलते है तो आपको देखने को मिलेगा की कुकुरमुत्ते की तरह तमाम अंग्रेजी स्कूल खुल गये है।ऐसे स्कूलों में बच्चों के दाखिला की उनके अभिभावको में होड़ मची है। मंडली के कलाकार व सदस्यों ने कहा कि हालात ऐसे है कि अभिभावकों की अपने बच्चों को दूसरे बच्चों से आगे देखने की ललक उनके बचपन से खिलवाड़ किया जा रहा है। पूजा मंडप को सेंट वेलिंगटन स्कूल के रूप में दिखाया गया है। आज मंत्री साधन पांडेय व बिधायक स्मिता बक्सी ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। मौके पर पार्षद मीनाक्षी गुप्ता, पूर्व पार्षद राज किशोर गुप्ता, गौतम गुप्ता उपस्थित थे। 31 जनवरी को जागरण व एक फरवरी को भोग वितरण भी होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओम प्रकाश जायसवाल, श्री प्रकाश जायसवाल, संजय जायसवाल व प्रमोद जायसवाल सक्रिय रहे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •