जलपाईगुड़ी । सुबह मार्निंगवाक के दौरान हाथी के हमले में एक चाय श्रमिक को काफी चोट लगी है। घायल श्रमिक का नाम निर्मल कालांदी (54) बताया गया। वह मेटली ब्लॉक के चुलसा चाय बागान का रहने वाला है। फिलहाल उसका इलाज जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल में चल रहा है। बागान सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निर्मल सुबह 5 बजे ही प्रात: भ्रमण के लिये निकला था। तभी मालिखोला ब्रिज को पार करने के दौरान चापरामारी जंगल से निकलकर आए तीन हाथियों के सामने आ गया। उस समय में एक हाथी ने हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पहले बागान के अस्पताल में ही भर्ती करवाया। इसके बाद माल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे उत्तर बंगाल मेडिकल रेफर कर दिया। घटना की सूचना वन विभाग के खुनिया स्क्वायड को दी गई। चुलसा चाय बागान के वेलफेयर मैनेजर राहुल शर्मा ने कहा कि चापरामारी जंगल से सटे होने के कारण कई बार बागान में हाथियों का झुंड घुस आता है। कई बार हमले में श्रमिक के घरों को नुकसान हुआ है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •