बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का दावा, मुख्यमंत्री को जाना पड़ सकता है जेल

जाकिर अली
हुगली। इस साल के समाप्त होने से पहले यानी दिसम्बर में ममता सरकार गिर जाएगी। यहां तक खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी जेल जा सकती हैं। उक्त बात आज हुगली जिले के चुंचुड़ा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कही। भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने उक्त ‘भविष्यवाणी’ करते हुए कारण के बार में साफ किया कि, ”ममता जेल में रहेंगी, तो सरकार कौन चलाएगा!” सुकांत मजूमदार ने तंज करते हुए कहा कि प्रदेश की आर्थिक हालात यह है कि सीएम को इस राज्य से भागना पड़ सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि, एक समय आएगा जब तृणमूल के गिने-चुने नेताओं को को छोड़ कर बाकी नेता जेल के अंदर रहेंगे। उक्त हालात दिसंबर तक दिख सकते हैं। सुकांत ने दावा किया कि, राज्य सरकार का कोष खाली है।  कहीं बंगाल के हालात श्रीलंका की तरह नहीं हो जाये। अगर ऐसा हुआ तो उन्हें श्रीलंका के राष्ट्रपति की तरह भाग पड़ेगा। इस राज्य में आम लोग वंचित हैं और तृणमूल नेताओं और उनके गर्लफ्रेंड के घरों से अरबों रुपये मिल रहे हैं। इधर पश्चिम बंगाल में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में धांधली के आरोपी पूर्व अध्यक्ष और टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य को हाई कोर्ट ने आज शाम आठ बजे तक सीबीआई कार्यालय में हाजिर होने का आदेश को लेकर किये गये एक सवाल के जवाब में सुकांत मजूमदार ने कहा कि टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य आठ बजे सीबीआई कार्यालय में अगर चले गये तो वह लौट नहीं सकेगें कारण उन्हें जमा कर लिया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पूरे राज्य में दुर्गा पूजा के वर्चुअल उद्घाटन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ममता की आलोचना की। उन्होंने कहा, “वह कहीं नहीं जा रही हैं। वस्तुतः मेरे जिले की पूजा का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री जिलों में जाती तो उन्हें सड़कों की बदहाली की स्थिति समझ में आती है। ”

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •