जाकीर अली/ एजाज जान
कोलकाता। /हावड़ा। राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ वाममोर्चा के नवान्न अभियान के लिये तय किये गये समय से पहले ही माकपा के वरीय नेता सुजन चक्रवर्ती दर्जनों माकपा समर्थकों के साथ पुलिस की हिरासत में ले लिये गये। पुलिस व सूत्रों ने बताया कि तय समय से काफी पहले ही सुजन चक्रवर्ती दर्जनों माकपा समर्थकों के साथ हल्ला बोल तरीके से नवान्न के नॉथ गेट से भीतर प्रवेश कर रहें थें कि पुलिस ने उक्त लोगों को दबोच लिया।
खास्ताहाल के दौर से गुजर रही माकपा सहित वाम मोर्चा के सभी घटक दलों के सेहत के लिये राज्य सचिवालय नवान्न अभियान कितना सफल होगा यह तो कुछ घंटों बाद पता चलेगा। लेकिन राज्य सरकार उक्त अभियान पर पानी फेरने की हर कोशिश में जुटी दिखी। वामपंथी दलों द्वारा राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ 22 मई को नवान्न अभियान का अह्वान किया गया है। जिसे रोकने के लिये राज्य सरकार द्वारा पुलिस का ठोस इंतजाम जरुर किया है। वहीं राज्य सरकार चाहती है कि बिना किसी हिंसा के किस तरह से उक्त अभियान को नवान्न से पहले ही रोका जा सके। सोमवार दोपहर लगभग एक बजे कोलकाता सह हावड़ा के पांच जगहों से वामपंथी दलों द्वारा नबान्न अभियान शुरु हो गया है। जहां राज्य के तमाम जगहों से आये वाम समर्थक हावडा़ रेल म्यूजियम, संतरागाछी, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल व खिदिरपुर मजार के पास एकत्रित होंगे और वहां से वे नबान्न की ओर कूच कर चुके थें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •