जाकीर अली
हुगली।आपलोगों को किसी से डरने की जरुरत नही है। अभी तो शुरुआत हुई है काफी लोग भाजपा का दामन पकड़ने के लिये बेताब है। आने वाले आठ-नौ माह में राज्य में बहुत कुछ बदलने वाला है। राज्य में भगाड़ श्री की राजनीति हो रही है। यकीन रखे बहुत कुछ बदलने वाला है। उक्त बात आज साम को हुगली जिले के चुंचुड़ा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कही। वह इस दिन पंचायत चुनाव में जितने वाले भाजपा प्रार्थियों के सम्मान में आयोजित एक सभा में बोल रहे थें। दिलीप घोष ने कहा कि जहां तक भाजपा के जनादेश का सवाल है तो राज्य के लोगों का व्यापक स्तर पर सहयोग व समर्थन मिल रहा है। पंचायत चुनाव में व्यापक तौर पर हिंसा व गड़बड़ी के बाद भी भाजपा को जो जन समर्थन मिला है वह सकरात्मक है। दिलीप घोष ने कहा कि अभी सामने लोकसभा चुनाव होने वाला है। इसके बाद विधान सभा का चुनाव होगा। अगर चुनावों में केन्द्रीय बल के जवानों की नियुक्ति होगी तो आमलोग अपने मताधिकार का उपयोग अपनी इच्छा से कर सकगें। दिलीप घोष ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो आपलोग जानते है कि चुनाव का परिणाम कुछ अलग ही होगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जिले में पंचायत चुनाव में खड़े रहे भाजपा प्रार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो लोग जित गये हैं उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है और जो नहीं जित सके है उन्हें मन छोटा करने की जरुरत नही है वह अागे की तैयारी करे। सभा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी केशरी, जिला भाजपा अध्यक्ष सुबिर नाग, सचिव रामक्रीत यादव आदी ने अपनी बात कही।

Spread the love
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    7
    Shares
  •  
    7
    Shares
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •