खास्ताहाल लाल सेना के सामने बड़ी चुनौती

विशेष बैरीकेड, वाटर कैनन सह पुलिस की पुख्ता व्यवस्था

कोलकाता। खास्ताहाल के दौर से गुजर रही माकपा सहित वाम मोर्चा के सभी घटक दलों के सेहत के लिये राज्य सचिवालय नबान्न अभियान कितना सफल होगा यह तो कुछ घंटों यानी 22  मई को ही पता चलेगा। लेकिन राज्य सरकार  उक्त अभियान पर पानी फेरने की हर कोशिश में जुटी है। वामपंथी दलों द्वारा राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ 22 मई को नबान्न अभियान का अह्वान किया गया है। जिसे रोकने के लिये राज्य सरकार द्वारा  पुलिस का ठोस इंतजाम जरुर किया है। वहीं राज्य सरकार चाहती है कि बिना किसी हिंसा के किस तरह से उक्त अभियान को नबान्न से पहले ही रोका जा सके। सोमवार दोपहर लगभग एक बजे कोलकाता सह हावड़ा के पांच जगहों से वामपंथी दलों द्वारा नबान्न अभियान शुरु किया जाएगा। जहां राज्य के तमाम जगहों से आये वाम समर्थक हावडा़ रेल म्यूजियम, संतरागाछी, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल व खिदिरपुर मजार के पास एकत्रित होंगे और वहां से वे नबान्न की ओर कूच करेंगे।

वैसे इद दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नबान्न में नहीं होंगी। वहीं नबान्न की सुरक्षा का जिम्मा मुख्यता राजीव कुमार के कंधों पर होगी। नबान्न के चारो ओर ही नहीं बरन आसपास के रास्तों पर वहां पुलिस की विशेष व्यवस्था होगी । वहीं नबान्न के पास विशेष बैरीकेड के अलावा वाटर कैनन सह पुलिस कर्मी व अधिकारी तैनात रहेंगे। उक्त दिन उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, नदिया, मुर्शिदाबाद व उत्तर बंगाल से आये वाम समर्थकों की रानी रासमणि में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल व खिदिरपुर मजार के पास एकत्रित होंने और वहां से वे नबान्न भवन की ओर कूच करने की खबर है। पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा से आये समर्थक कोना एक्सप्रेस वे व हावड़ा में इकट्ठा होंगे और वहां से नबान्न की ओर से बढ़ेंगे.

ज्ञात हो कि लगभग दो वर्षों पहले भी माकपा द्वारा नबान्न अभियान चलाया था।  उस दौरान पुलिस व माकपा समर्थकाें के बीच जम कर झड़प हुई थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया था। जिसमें वाम मोर्चा चेयरमैन विमान बसु सहित अन्य कई नेता घायल हो गये थ। . इसलिए 22 मई को वाम मोर्चा द्वारा निकाली जानेवाली रैली भी पुलिस के लिए एक चुनौती होगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •