यहां होना था शॉपिंग मॉल के निर्माण
दो श्रमिकों की स्थिती नाजूक

वी. सोनी
हावड़ा। शहर हावड़ा के सबसे चर्चित सिनेमा हॉल बंगावासी की दीवार तोड़े जाने के दौरान दीवार गिरने के कारण दो श्रमिकों की मौत हो गई । पुलिस व स्थानीय सूत्रों ने बताया कि वैसे तो घटना रविवार की रात लगभग नौ बजे ही घटी लेकिन घटना को छिपाने की पुरजोर कोशिश की जा रही थी। लेकिन ऐसा करने वाले सफल नहीं हों सके। दीवार गिरने के बाद दो श्रमिक यहां जिन्दा ही दफन हों गए। मृत श्रमिकों के नाम मिनारुल इस्लाम (37) व शमीम शेख (28) बताये जा रहें हैं। जबकि दो अन्य दो और श्रमिक घायल हो गए उनकी स्थिति खतरनाक है। घायल श्रमिकों जुलमर्ग शेख व रफिकुल शेख का इलाज अस्पताल में जल चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कम से कम 100 वर्ष प्राचीन इस सिनेमा हाल को तोड़ कर शॉपिंग मॉल के निर्माण की योजना पर काम चल रहा था। रविवार को दीवार तोड़ने के काम के दौरान ही हॉल की दीवार का एक हिस्सा ढह गया और फिर चार श्रमिक दीवार के मलवे में दब गए।स्थानीय लोगों का आरोप तो यह भी है की दीवारों को तोड़ने के दौरान श्रमिकों को किसी तरह का सुरक्षा उपाय नहीं मुहाया कराया गया था। घायल व मृत श्रमिक मुर्शिदाबाद के निवासी बताये गये हैं। घटना के प्रत्यक्षदर्शी मुकन्दर शेख ने कहा कि, हमने हॉल के तीन तल्ले की दीवार का एक भाग तोड़ दिया था, लेकिन तभी हमे भी लगा कि यह टूट सकता है। मै काफी डर गया था और फिर नीचे उतर आया, अन्य श्रमिकों को अलर्ट करता लेकिन इतना भी समय हमें नहीं मिल सका। बहरहाल इस घटना को लेकर कई तरह की बातों का दौर शुरु हो गया है देश के तमाम महानगरों व शहरों से ताल मिलाकर चल रहे हावड़ा शहर में तेजी के साथ ही कंक्रीट के जंगल इस कदर फैल रहें है कि यहां प्रमोटर राज अब बिते दिनों की बात ही लगती है। कुछ असाधू दबंग, नेता और भ्रष्ट पुलिस वालों की तिकड़ी का ही कमाल है कि उक्त घटना की सच्चाई पर ही पानी फेरने की नाकाम कोशिश की जाती रही। वह भी इस दौर में जब मीडिया की आंख सास- बहू की झगड़े पर भी रहती है, लेकिन जहां दो लोग मौत की आगोश में सो गये इस घटना को सामने आने ही नहीं दिया जा रहा था।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •