फिरोज/ जाकिर/ नूर
कोलकाता। महानगर कोलकाता सहित राज्य भर में मातम का त्योहार मोहर्रम मनाया गया। इस दौरान किसी अप्रिय वारदात की खबर नही है। इस दौरान कोलकाता तथा आसपास के जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखे गये। आज मटियाबुर्ज, खिदरपुर, वाटगंज सहित तपसिया, तिलजला, जकरिया स्ट्रीट, सेंट्रस एवेन्यू सहित महानगर के तमाम सड़कों पर मोहर्रम के जुलूस निकाले गये। जहां मुस्लिम समप्रदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। मातम के त्योहार मोहर्रम को लेकर पुलिस व प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थी। संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त तेज 24 घंटे पहले से ही लगायी जा रही थी। आज सारा दिन महानगर की सड़कों पर मोहर्रम को लेकर अखाडों और जुलूसों का दौर चलता रहा। वही आखड़ा आयोजकों को सरकारी दिशा-निर्देश के अनुपालन की सख्त हिदायत दी थी। देर शाम तक अखाड़ों के जुलूस के विभिन्न अंचलों के परिक्रमा के कारण ट्राफिक व्यवस्था ठप सी रही। जबकि कोलकाता पुलिस मोहर्रम के जुलूस को लेकर किसी तरह की झूठी खबर या अफवाह फैलने से रोकने के लिए सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रख रही थी। हावड़ा हुगली जिलामें भी आज चारो ओर मोहर्रम के जुलूस निकाले गये। जहां मुस्लिम समप्रदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। मातम के त्योहार मोहर्रम को लेकर पुलिस व प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •