नईदिल्ली।भारतीय मौसम विभाग ने 7 दिसंबर के लिए भारतीय मौसम विभाग द्वारा देश के कई जगहों पर बहुत खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। विभाग की माने तो बहुत खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई है। अंडमान द्वीप के कुछ स्थानों और निकोबार द्वीप के दूरदराज के भागों में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तट के आसपास 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति वाली हवा चलने और हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ने की संभावना है। मछुआरों को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तट के आसपास समुद्र में न जाने की सलाह दी है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों के तटों के आसपास समुद्र की स्थिति कहीं गंभीर तो कहीं बहुत गंभीर रहने की संभावना है। उत्‍तर प्रदेश के कुछ स्‍थानों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार के दूरदराज के स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •