रिपोर्ट व फोटो जय प्रकाश शर्मा व जाकिर

ramkrit yadav

एनयूबीसी( पं.बंगाल ) महा सचिव रामक्रीत यादव

हुगली। नैशनल यूनियन ऑफ बैकवर्ड क्लासेस एससी, एसटी एंड माइनोरिटीज (एनयूबीसी)  द्वारा हुगली जिले के सत्तोग्राम विधानसभा के बांबेड़िया साहेब बागान में भारतीय संविधान के जनक बाबा डॉ. बी.आर अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया व माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एनयूबीसी के पं.बंगाल के महा सचिव रामक्रीत यादव ने इस अवसर पर बाबा डॉ. बी.आर अम्बेडकर के जीवन के उन पहलुओं को उजागर किया जिन्हें लोग कम ही जानते थें। यादव ने कहा कि आज पिछड़ों व दलितों के लिये उन्होंने जो किया है वह अतुल्यनिय है। उक्त अवसर पर राम बाबू माझी, राम दास,एतवारु गौतम, बाबूचंद प्रसाद, राजकिशोर यादव व धर्मबीर दास ने अपनी बात कही।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •