कोलकाता। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिव सेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे को आज उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। सुश्री बनर्जी ने ट्विटर पर अपने श्रद्धांजलि संदेश में लिखा, “शिव सेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे को उनकी जयंती के मौके पर नमन।”
उल्लेखनीय है कि श्री बाला साहेब ठाकरे की आज 93 वीं जयंती है। उनका जन्म 23 जनवरी 1926 में महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। श्री ठाकरे का 17 नवंबर 2012 को निधन हो गया।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •