कोलकाता। महानगर कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है और इसका असर मेट्रो सेवा पर पड़ रहा है. शाम को मेट्रो में भारी संख्या में यात्री यात्रा कर रहे हैं. चतुर्थी के दिन 7 लाख 10 हजार 521 यात्रियों ने कोलकाता मेट्रो (उत्तर-दक्षिण) में यात्रा की. एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों की यात्रा पिछले ढाई साल में सर्वाधिक है. ढाई साल बाद भीड़ के कारण मेट्रो में 1 करोड़ से ज्यादा टिकट बिके. दूसरी ओर, मेट्रो यात्रियों की संख्या देखते हुए मेट्रो ने काउंटर्स की संख्या बढ़ाने का निर्णय किया है.मेट्रो रेल सूत्रों के अनुसार गुरुवार को टिकटों की बिक्री से एक करोड़ 6 लाख 81 हजार 378 रुपये की आय हुई. सबसे ज्यादा टिकट दमदम में बिके. उस स्टेशन से 88 हजार 687 यात्री मेट्रो में सवार हुए. दूसरा नंबर एस्प्लेनेड का है. उस स्टेशन से 52 हजार 127 यात्री मेट्रो में सवार हुए. वहीं, गुरुवार को ईस्ट वेस्ट मेट्रो में 42 हजार 866 यात्रियों ने यात्रा की. मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है. पंचमी और षष्ठी यानि शुक्रवार और शनिवार को पहली मेट्रो कवि सुभाष से सुबह 8 बजे छूटेगी. दमदम से सुबह आठ बजे पहली मेट्रो रवाना होगी. पहली मेट्रो दक्षिणेश्वर से सुबह 8:10 बजे छूटेगी. आखिरी मेट्रो पंचमी और षष्ठी कवि सुभाष और दमदम से रात 10:50 बजे छूटेगी दक्षिणेश्वर से आखिरी मेट्रो रात 10:38 बजे छूटेगी.पहली मेट्रो सप्तमी से दशमी कवि सुभाष, दमदम और दक्षिणेश्वर के लिए दोपहर 1 बजे छूटेगी. सप्तमी से नवमी तक उत्तर-दक्षिण मेट्रो पूरी रात चलेगी.आखिरी मेट्रो कवि सुभाष और दम दम से सुबह चार बजे रवाना होगी. दक्षिणेश्वर से आखिरी मेट्रो सुबह 3:48 बजे छूटेगी. हालांकि दशमी पर आखिरी मेट्रो दमदम और कवि सुभाष से रात 10 बजे छूटेगी. दक्षिणेश्वर से आखिरी मेट्रो रात 9:48 बजे रवाना होगी. मेट्रो रेलवे ने पूजा के दिनों में अपेक्षित भीड़ को पूरा करने के लिए हर संभव उपाय किए हैं. उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर में सप्तमी (02.10.2022), अष्टमी (03.10.2022), नवमी (04.10.2022) को रात्रिकालीन सेवाएं चलेंगी. इन तीन दिनों में ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में मध्यरात्रि तक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी मेट्रो स्टेशनों पर पर्याप्त स्टाफ तैनात किया जाएगा.

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •