मुख्यमंत्री ने दिये जांच के निर्देश

कोलकाता। रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने साल्टलेक इलाके से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक पार्षद अनिंद्य चट्टोपाध्याय को गिरफ्तार किया है। पार्षद को स्थानीय लोगों से जबरन पैसा वसूली में कथित संलिप्तता के आरोप में गैर जमानती धारा के तहत गिरफ्तार किया गया। बिधाननगर नगर निगम के वार्ड 41 के तृणमूल कांग्रेस के पार्षद अनिंद्य चट्टोपाध्याय के खिलाफ विधाननगर उत्तर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। उक्त पार्षद के खिलाफ ए.इ ब्लॉक के एक व्यवसायी संतोष लोध से मकान के मरम्मत करने के कारण 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। उक्त व्यवसायी  ने मामले की जानकारी सांसद सुदिप बांदोपाध्याय को दी तो तृणमूल तुरंत हरकत में आई और फिर पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज किया। बताया जा रहा है कि उक्त पार्षद पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के एक रिश्तेदार से भी रंगदारी मांगने का आरोप है। कारण खुद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मामले पर ममता बनर्जी से उनके रिश्तेदार अशोभनिय आचरण की शिकाय की थी। सूत्रों ने बताया कि पूरे मामले पर खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्षुब्ध है और उन्होंने मामले की जांच पार्टी स्तर पर करने व कार्रवाई का निर्देश भी दिया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के खुद के हस्ताक्षेप के कारण मामला संगीन हो गया है और वह नहीं चाहती है कि किसी के कारण भी पार्टी की गरिमा को ठेस लगे।खैर जो भी हो लेकिन पार्टी सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उक्त पार्षद को सके पद या पार्टी से भी हटा सकती है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •