जगदीश यादव
कोलकाता। पोर्ट अंचल स्थित बाबूबाजार के समीप डक इस्टर्न बाउण्डरी रोड में जगन्नाथ मंदिर के पास आज रात लगभग 8.30 बजे एक निजी कार पर माल लदी एक लॉरी पलट गई। एक कार लॉरी के नीचे दब गई। खबर लिखे जाने तक वाहन के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी। स्थानीय लोगों का मानना था कि घटना में एक युवक की मौत हुई है। हलांकि पुलिस ने मौत की पुष्टी नहीं की है। लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि, घटना में जिस युवक की मौत हुई है वह पोर्ट अंचल के नामचीन तृणमूल पार्षद व नेता राम प्यारे राम का बेटा बताया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम राम किंकर राम उर्फ टिंकू (31) है। उक्त घटना से पोर्ट अंचल में सनसनी फैल गई। खबर लिखे जाने तक वाहन को गैस कटर से काटकर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता पुलिस की आपदा मोचन बल मौके पर पहुंच चुकी है। हालांकि, निजी वाहन पर लॉरी के पलट जाने से वाहन के अंदर सवार यात्रियों के बचने की संभावना कम मानी जा रही है।बहरहाल जो भी हो स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़कों की बदहाली के कारण यहां उक्त तरह के हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। प्रशासन को बार-बार सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। स्थानीय निवासियों ने यह भी शिकायत करते गुआ दावा किया कि, जिस वाहन से घटना घटी है वह लॉरी अतिरिक्त माल ले जा रही थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •