bhuwnesh adv.

advt.

मालदा/कोलकाता।KOBRA.jpgaइसे आस्था कहे या फिर अंधविश्वास की सपने में एक देवी के दर्शन के बाद एक महिला ने ्पने गले में में खतरनाक कोबरा प्रजाति का सांप लपेटना शुरु कर दिया। मालदा में एक ज़हरीले कोबरा सांप में महिला की आस्था और विश्वास, इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला इस कोबरा को अपने घर पर ही रखती है और उसकी पूजा करती है। कोबरा में महिला का इतना विश्वास है कि वो उसे बिना किसी डर के अपने हाथों से पकड़ लेती है, उसे अपने गले में भी लपेट लेती है आस-पड़ोस के लोग भी महिला की आस्था को देखकर हैरान हैं। वन विभाग के अधिकारी कोबरा को लेने आए तो महिला ने उन्हें सांप को देने से मना कर दिया। महिला और कोबरा की ये दोस्ती दिलचस्प है पर उससे भी दिलचस्प है इस दोस्ती के पीछे की कहानी।इलाके के लोगों ने बताया कि ये कोबरा, सरस्वती पूजा के दिन पड़ोस के ही एक घर में निकला था, लोगों ने इस कोबरा को पकड़कर पास के जंगल में छोड़ दिया था।
महिला का कहना है कि जिस दिन पड़ोस में कोबरा निकला था, उसी रात सांपों की एक देवी उसके सपने में आई थी और इस कोबरा सांप के बारे में बताया था। जिसके बाद महिला ने उस कोबरा को ढूंढा और अपने घर लेकर आ गई। घटना की खबर पाकर वन विभाग के लोग महिला के घर पहुंच गये और काफी तमाशा हुआ।वन विभाग की टीम का कहना है कि ये कोबरा बेहद ज़हरीला है और इसके काटने से किसी की जान भी जा सकती है। महिला की आस्था को वन विभाग के लोग अंधविश्वास बता रहे हैं और उन्हें डर है कि कहीं इस अंधविश्वास के चलते किसी की जान ना चली जाए। बहरहाल देखना है कि आगे क्या होता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •