कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि केंद्र की नोटबंदी मुहिम के कारण हुई परेशानियों से देशभर में 68 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने ट्वीट किया कि बंगाल के बर्धमान के.उसने आरोप लगाया कि कालना में किसान शिबू नंदी ने आत्महत्या कर ली।  नोटबंदी के कारण वह मजदूरों को भुगतान नहीं कर पा रहा था। किसान आदिवासी था। नोटबंदी के कारण 68 लोगों की मौत हो चुकी है। हर जिंदगी अनमोल है। । ज्ञात हो कि ममता बनर्जी ने कल आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नोटबंदी के खिलाफ आवाज उठाने वाले दलों को धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण लोगों को हो रही समस्याओं के खिलाफ वह दिल्ली में आंदोलन करेंगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •