यौन कर्मी सहित 18 लोग गिरफ्तार

कोलकाता। गंदा है लेकिन तमाम लोगों के लिये यह एक धंदा भी है। पुलिस ने लोगों से मिली सूचना के बाद एक बार फिर एक सेक्स रैकेट के पर्दाफाश का दावा करते हुए पार्क स्ट्रीट क्षेत्र से नौ सैक्स वर्कर समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। खुफिया सूचना के आधार पर बेनियापुकुर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने शनिवार शाम 82 पार्क स्ट्रीट की एक इमारत के तीसरे तल पर छापा मारा और ब्यूटी पार्लर की आड़ में कथित रूप से वेश्यालय चलाने के आरोप में इन लोगों को गिरफ्तार किया।पुलिस  संयुक्त आयुक्त (अपराध) निशद परवेज ने कहा, ‘‘नौ सेक्स वर्कर, तीन ग्राहक और वेश्यालय प्रबंधक बिकाश चक्रवर्ती तथा दलाल समेत छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’ ज्ञात हो कि जून माह में साल्टलेक के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए गुरुवार देर रात सीआईडी ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में होटल का मैनेजर, एक एक महिला और पुरुष दलाल के अलावा होटल के तीन अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। इनके चंगुल से छह लड़कियों को बचाया गया है। देह के धंदे से आजाद की गई लड़कियों में दो नाबालिग हैं। बताया जाता है कि साल्टलेक के सेक्टर 03 स्थित ग्रीन शेल्टर गेस्ट हाउस के तीन कर्मचारियों की मदद से होटल का मैनेजर होटल में ठहरे लोगों तक लड़कियां सप्लाई करता था। गिरफ्तार महिला और पुरुष दलाल राज्यभर से नाबालिग बच्चियों और अन्य युवतियों को बहका कर यहां लाते थे। लंबे समय से इसकी सूचना सुरक्षा एजेंसियों को मिल रही थी।
Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •