कोलकाता । बंगाल की क्लब संस्कृति जग जाहिर है और क्ललबों की आपसी तनातनी भी। दक्षिण कोलकाता के तिलजला इलाके में क्लब परिसर में स्थित एक कमरे पर कब्जे को लेकर दो गुटों में विवाद को लेकर संघर्ष की घटना घटी है। पुलिस व लोगों ने बताया कि  इस दौरान एक गुट के समर्थकों ने दूसरे गुट के लोगों पर हमला किया । घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने गिरफ्तार आरोपियों को निर्दोष बताते हुए थाने में जाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।प्राप्त खबरों के अनुसार तिलजला इलाके के सीएन राय रोड़ स्थित बैशाखी क्लब के एक कमरे में शुक्रवार देर रात क्लब के कुछ सदस्यों ने ताला जड़ दिया। क्लब के एक पूर्व सदस्य पप्पू प्रधान ने इसका पुरजोर विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि क्लब के सदस्यों ने पप्पू प्रधान व उनके बेटे के साथ मारपीट की। घटना की खबर पाकर तिलजला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पप्पू प्रधान और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से गुस्साए स्थानीय लोगों ने थाने पहुंच कर प्रदर्शन किया। वे पप्पू प्रधान और उसके बेटे को रिहा किए जाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि जिन लोगों ने पप्पू प्रधान पर हमला किया उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। बाद में पुलिस की तरफ से निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। घटना को लेकर इलाके में तनातनी की स्थिति थी तो पुलिस भी तैनात थी।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •