जज, वकील व न्याय का मजाक उड़ाने का आरोप

कोलकाता। बिग बॉस के घर में हर रोज कोई न कोई नया ड्रामा देखने को मिलता है। बिते दिनों के एक एपिसोड में अब यहां फिर से एक बार खास ड्रामा नजर आया। लेकिन महानगर के तमाम वकिलों का आरोप है कि फराहा खान की अदालत में केवल न्याय के पवित्र मंदिर का मजाक ही नहीं उड़ाया गया बरन अधिवक्ताओं की खिल्ली भी बेवजह उड़ायी गयी है। ऐसे में महानगर कोलकाता से अधिवक्ता विष्णु कांत तिवारी ने सलमान खान व फराहा खान सहित कईयों को लिगल नोटिस भेजा है। अधिवक्ता विष्णु कांत तिवारी ने आज मामले पर जानकारी देते हुए मीडिया कर्मियों को उक्त बात की जानकारी दी और आरोप लगाया कि बिग बाॉस के घर में जो कि रियलटी सो है वहां जमकर कानून का मजाक उड़ाया गया है। इससे देश भर में कोर्ट, जज, वकील और न्याय व्यवस्था के खिलाफ गलत संदेश जाएगा वरन एक नकरात्मक चलन भी शुरु हो जाएगा। ऐसे में वकील बिष्णुकांत तिवारी ने कहा कि उन्होंने शो को होस्ट सलमान खान, फराहा खान, सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मी देसाई सहित अन्य को कानूनी नोटिस भेजा है। वहीं मामले पर  इंडियन काउंसिल आफ प्रेस मीडिया एण्ड सैटेलाइट ब्राडकास्टिंग (आईसीपीएमएसबीपी) को भी शिकायत दी गयी। मामले पर आईसीपीएमएसबी के राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार व कलकत्ता हाई कोर्ट के वकील जितेश साह ने कहा कि मामले के गंभीरता के साथ देखा जा रहा है। आरोप सच है तो किसी को न्याय व्यवस्था का मजाक उड़ाने का अधिकार नहीं है। जांच चल रही है हम जरुरी कर्रवाई को अंजाम देगें। कोर्ट हो या फिर पत्रकारिता जैसे लोकतंत्र के स्तम्भ के साथ सरेआम इस तरह से बे वजह मजाक उड़ाया जाना ठीक नहीं कहा जा सकता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •