घटना के बाद इलाके में फैली सनसनी

रमेश राय
कोलकाता। उत्तर चौबीस परगना संलग्न दमदम इलाके के लोगों में आज सनसनी तब फैल गई जब लोगों को पता चला कि पार्षद सुप्रिया कुंडू के पति व तृणमूल नेता निर्मल कुंडू (64) ने खुदकुशी कर ली। उक्त खबर आसपास के अंचल में तेजी के साथ फैली और फिर कई तरह के बातो का दौर भी शुरु हो गया। पुलिस व स्थानीय सूत्रों ने बताया कि दमदम के एक तृणमूल नेता निर्मल कुंडू ने फांसी लगा लिया। मृतक दमदम नगरपालिका के 11 नंबर वार्ड की तृणमूल पार्षद सुप्रिया कुंडू के पति थे। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह निर्मल का फंदे से झूलता हुआ शव उन्हीं के घर के नीचे मौजूद दुकान से बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक निर्मल आज सुबह उठने के बाद वे नीचे मौजूद अपनी दुकान में चले गए थे। कुछ देर के बाद स्थानीय लोगों ने देखा कि दुकान का शटर तो खुला है लेकिन अंदर सन्नाटा पसरा है। लोगों ने अंदर झांक कर देखा तो निर्मल को फंदे से लटकता पाया। खबर पाकर तुरंत उनकी पत्नी और अन्य लोग वहां पहुंचे। दूसरी तरफ मौके पर पुलिस भी पहुंची। उन्हें उतार कर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है। परिजनों के अनुसार लोकसभा चुनाव के दौरान इस वार्ड में भाजपा को अच्छी बढ़त मिली थी। उसके बाद से वह बेहद परेशान रह रहे थे। अनुमान है कि मानसिक तनाव की वजह से उन्होंने आत्महत्या की है। 64 साल उम्र हो जाने की वजह से उम्र जनित बीमारियों से भी पीड़ित रहते थे। घटना में पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।वैसे खबर के लिखे जाने तक घटना को लेकर दमदम में तमाम तरह की बातो का दौर भी शुरु हो गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है फिलहाल काफी कुछ कह पाना जल्दीबाजी होगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •