कोलकाता। प्रख्यात शिक्षाविद, समाज चिंतक बंगाल के हिंदी दैनिक युवा शक्ति के संरक्षक संपादक श्री राम निहोरा राय का पटना में निधन हो गया।  वे 90 साल के थे। इस दिन उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गयी। वे पत्नी, बड़े पुत्र हिमांशु शेखर, सुधांशु शेखर, शीतांशु शेखर व तीन पुत्रिया सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं। समस्तीपुर जिले के पैतृक गांव बढ़ौना में उनका दाह संस्कार भरी आंखों से हुआ। 1955 में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने शिक्षक के रूप में अपना करियर चुना वे बढौना हाईस्कूल में भी सालों तक शिक्षक रहे। अवकाश के बाद भी वे मुफ्त में बच्चों को पढ़ाते थे। 2015 में युवा शक्ति के वाई प्लस परिशिष्ट के लोकार्पण समारोह में उनके भाषण की बंगाल के तत्कालीन राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने भी प्रशंसा की थी। युवाशक्ति के प्रधान संपादक सुधांशु शेखर को भी वे नियमित रूप से अखबार के कवरेज के बारे में गाइड करते थे। उनके निधन पर उनके पैतृक गांव और कोलकाता के कई बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों ने दुख व्यक्त किया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •