रमेश राय
कोलकाता। देश के पहले उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर भारत सभा हाल में सरदार पटेल मेमोरियल कमेटी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सरदार पटेल मेमोरियल कमेटी के तत्वाधान में उन्हें याद किया गया व उनकी तस्वीर पर माल्यापर्ण किये गये।ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत भारत वंदना से की गयी। समाजसेवी शार्दुल सिंह जैन ने सरदार पटेल के जीवन प्र प्रकाश डाला और कमेटी के कार्यों पर अपनी बात को सभा में रखा। मेमोरियल के अध्यक्ष खुशालचंद आर्य ने कहा कि आज पटेल के मार्ग का अनुसरण ठीक से हो तो देश की तस्वीर बदल जाएगी। वहीं इंडियन काउंसिल आफ प्रेस मीडिया एण्ड सैटेलाइट ब्राडकास्टिंग (आईसीपीएमएसबी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि आज लौह पुरुष के मार्ग का अनुकरण करना समय की मांग है अगर हम ऐसा करते है तो विश्व की कोई शक्ति हमे हिला नही सकती है। सरदार पटेल के रास्तों पर चल कर हम अपने देश को दुनिया का सबसे ताकतवर देश बना सकते है। जबकि पार्षद विजय ओझा ने पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों से शिक्षा लेने की बात की। अरसद आलम ने सबकों सर्वदा सत्य की राह पर चलने का अह्वान किया। भावना हिमानी ने कार्यक्रम में उल्लेखनीय संख्या में मौजूद महिलाओं को हर कार्य में उनकी भागीदारी की बात की। कमेटी सचिव हिरजी भाई भावसर संस्था के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि कमेटी लगातार सेवा क्राय कर रही है। वहीं ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि आज देश की जो सांगठनिक शक्ति दिख रही है यह सरदार पटेल की ही देन है। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र गुप्ता ने किया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •