नौ कुत्तों की मौत की जांच में जुटी पुलिस

कोलकाता।महानगर स्थित पाटूली इलाके में कुत्तों पर जैसे शामत आ गई है। जी हां, महज एक हफ्ते के अंदर 6 कुत्तों को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। पाटूली इलाके से ही 16 मई को 6 कुत्तों का शव बरामद किया गया। इसके 3 दिन बाद इसी इलाके में 3 और कुत्तों के शव मिले। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के पार्षण बपादित्या दासगुप्ता ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 429 के दो अलग-अलग केस दर्ज कर लिए हैं।
बपादित्या का मानना है कि इस मामले के पीछे पाटूली में रहने वाले लोगों का हाथ है। जानवरों से प्रेम रखने वाले और तृणमूल के विधायक देवाश्री रॉय ने इस वारदात की निंदा की है और साथ ही उन लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है जिन्होंने यह अपराध किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अगर यह आरोप साबित हो जाता है तो आरोपी को कम से कम 5 साल के लिए जेल की सजा होगी, लेकिन पुलिस ने अभी तक मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। कुत्तों की हत्या के इस मामले के विरोध में पार्षद दासगुप्ता ने 200 अन्य लोगों के साथ मिलकर रैली भी की। कुत्तों की हत्या को रोकने के लिए एक फेसबुक पेज भी बनाया गया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •