महापर्व पर हिन्दी भाषियों को मोहने की जुगत

फिरोज आलम
कोलकाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर महानगर कोलकाता में अब लघु बिहार की झलक दिख रही है। वहीं भगवा खेमा दुर्गा पूजा की तर्ज पर ही छठ पर्व पर अपनी भागीदारी दिखाने के लिये युद्ध स्तर पर तैयार है। जिसकी झलक केवल कोलकाता हावड़ा ही नहीं दक्षिण कोलकाता से लेकर उत्तर चौबीस परगना तक में दिखी। तमाम जगहों पर भाजपा कर्मियों ने छठ व्रतियों के लिये फल से लेकर कपड़े ही नही हर व्यवस्था को अंजाम देते रहे। उत्तर चौबीस परगना के बरानगर अंचल में आज भाजपा द्वारा भारतीय जनता मजदूर सेल की सर्व भारतीय सचिव मौमिता सरकार की मौजूदगी में बस्ती अंचल के उन घरों में छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं में साड़ी का वितरण किया गया।मौमिता सरकार व पर भाजपा नेता हेमंत साव गुड्डू ने बताया कि छठ पूजा पर हमारी आस्था है और इसे राजनीति से जोड़ा नही जाना चाहिए। बता दे कि इसी तरह से भगावा खेमा द्वारा अपने को दुर्गा पूजा के दौरान सक्रिय रखा था। दुर्गा पूजा के दौरान महानगर कोलकाता में भाजपा के बुक स्टाल थोंक में दिखे। सबसे खास बात तो यह रही की भाजपा के बुक स्टाल में एनआरसी पर लिखी गयी पुस्तक पश्चिम बंगे एनआरसी चायी बेस्ट सेलर रही। पार्टी ने पूजा पंडालों के बाहर 10,000 से अधिक स्टॉल लगाए थे। प्रदेश भाजपा के एक नेता ने बताया कि महानगर ही नहीं राज्य भर में अपने स्तर पर भाजपा के कर्मी समर्थक छठ व्रतियों की सेवा के लिये तैयार है। रास्ता घाट से लेकर गंगा घाट तक उन्हें हर मदद की कोशिश रहेगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •