रमेश राय /लक्ष्मी शर्मा
पुरुलिया। इस राज्य में कम से कम चार दशकों से महिला बीड़ी श्रमिक व राज मिस्त्रियों की स्थिति बदत्तर रही है। आज भी हालात इस राज्य में बदले नही है। पहले लाल सरकार और अब तृणमूल सरकार इन असंगठित श्रमिकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। ऐसे में इस राज्य में इनका भविष्य अधर में ही है। उक्त आरोप आज पुरुलिया में जिला जागरुकता शिविर में भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी मिठू ने कही। उक्त जागरुकता शिविर में महिला श्रमिकों की भरमार रही। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव लाल जी चौधरी, राज्य सचिव अनिल बरन घोष, शेखर कोले, पुरुलिया जिला अध्यक्ष फुलचंद महतो, रमेश सिंह, शेख सुभाष, संजीब मंडल व अरुण चंद ने महिला श्रमिकों पर अपनी बात कही।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •