चोरी के बाद हत्या का शक
घटना से इलाके में फैली सनसनी

रमेश राय
कोलकाता। महानगर के शहरतलीय अचंल बेहाला में आज दोपहर एक वृद्ध महिला शुभ्रा घोष दस्तीदार (80) की हत्या उसके ही घर में किये जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने बताया कि घटना बेहाला के शिशिरबागान की है। जहां के एक मकान के दो तल्ले स्थित एक कमरे से पुलिस ने शुभ्रा का शव रक्त रंजीत अवस्था में पाया। जबकि शुभ्रा के गले में गमछा का फंदा भी पाया गया है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि आशंका है कि पहले वृद्धा की हत्या की गयी है व फिर चोरी को अंजाम दिया गया है। पुलिस व स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान शुभ्रा के पुत्र व पुत्रवधू घटना के दौरान घर नहीं थे। वह लोग अपने आफिस गये थे जबकि वृद्धा की पोती स्कूल गयी हुई थी। आद दोपहर को जब शुभ्रा के घर में काम करने वाली परिचारिका आई तो उसने घर का दरवाजा बंद पाया व फिर कई बार शुभ्रा को आवाज दी। तमाम बार आवाज लगाने पर भी जब शुभ्रा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो परिचारिका ने खिड़की से झांका तो वह दंग रह गयी कारण शुभ्रा मृत पड़ी हुई थी। परिचारिका के द्वारा ही शुभ्रा के पड़ोसियों को उक्त घटना की जानकारी मिली व पुलिस घटना स्थल पर आय़ी। पुलिस का कहना है कि घर से किमती सामान आदि भी गायब है प्राथमिक जांच में लग रहा है कि चोरी के उद्देश्य ही शुभ्रा की हत्या को अंजाम दिया गया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •