कोलकाता। राज्य  की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं धुर मार्क्सवादी नेता ज्योति बसु को उनकी आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।अपने सोशल नेटवर्किंग पेज पर ममता ने लिखा, “ बांग्ला के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करती हूं।” गौरतलब है कि ज्योति बसु ने 60 के दशक के अंत में पश्चिम बंगाल से कांग्रेस शासन का अंत कर दिया था और 70 के दशक के अंत से कांग्रेस को राज्य से करीब-करीब बाहर कर दिया था। आठ जुलाई 1914 को जन्मे ज्योति बसु का नाम ज्योतिंद्र बसु था। वह 1977 से 2000 तक लगातार पांच बार वह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। उनका निधन 17 जनवरी 2010 को हुआ था।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •