कोलकाता। जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो आम लोगों का सहारा उपरवाला ही है। पुलिस ने 40 लाख रुपये के गहने लूट के मामले में पुलिस के ही एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने बताया कि मोचीपाड़ा थाना इलाके में कारोबार करने वाले मुर्शिदाबाद के एक स्वर्ण कारोबारी को कुछ महीने पहले अगवा कर करीब 40 लाख रुपये के गहने लूट लिये गये थे। उक्त मामले में पुलिस ने अपने ही विभाग के पुलिस कांस्टेबल उत्पल कुमार को गिरफ्तार किया है। उत्पल कुमार दत्तापुकुर थाना इलाके के बामनगाछी का रहने वाला है। आज संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि उत्पल कुमार को उत्तर 24 परगना के बीजपुर में एक गुप्त ठिकाने से बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। रात भर हुई पूछताछ में उसने अपहरण और लूट की साजिश में अपनी भूमिका को स्वीकार किया है। उससे पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य संदिग्धों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। बताया गया है कि उत्पल कुमार कोलकाता पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात था लेकिन 2018 के अक्टूबर से वह ड्यूटी नहीं कर रहा था। इसी बीच कुछ महीनों पहले मुर्शिदाबाद के रहने वाले स्वर्ण कारोबारी को हवाई अड्डे के पास से अपहरण कर उसके पास मौजूद करीब 40 लाख के गहने लूटने की घटना घटी थी। बाद में अपहर्ताओं ने उसे मुचीपाड़ा थाना इलाके में लाकर छोड़ दिया था। उसके बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जांच में जुटी पुलिस ने पहले ही एक सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारी को मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ करने के बाद उक्त कांस्टेबल के बारे में जानकारी मिली थी। बहरहाल मामले में पुलिस लगातार झांच कर रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •