कोलकाता। महानगर में सड़क हादसों का दौर जारी है। हेस्टिंग्स मोड़ के पास शनिवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हेस्टिंग्स मोड़ के पास पत्थर लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने पहले एक टैक्सी और मैटाडोर को टक्कर मार दी। इस हादसे में टैक्सी में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनमें से दो की अस्पताल में मौत हो गई। तीन घायलों को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई गई है। उधर हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •