कोलकाता। एकबार फिर पश्चिम बंगाल पुलिस ने व्यापक मात्रा में ड्रग्स जब्त किया है। यह बंगाल पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस ने बताया कि बंगाल पुलिस को ड्रग्स की बड़ी खेप मिली है।पुलिस ने पानीटंकी इलाके के पास भारत-नेपाल सीमा पर कुछ लोगों के पास से ड्रग्स बरामद की है। ड्रग्स की कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है।पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक महिला भी शामिल है । महिला मिजोरम की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारत का पहचान पत्र, पासपोर्ट और विदेशी मुद्रा भी बरामद की है। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।ज्ञात हो कि बिते दिनों दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे लगे मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरोह भी पश्चिमी बंगाल से लाकर बरेली में भी हेरोइन की सप्लाई करता था। पुलिस ने इनके कब्जे से चार किलो हेरोइन बरामद किया था।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये बताई गई है। स्पेशल सेल उपायुक्त संजीव कुमार यादव की माने तो कि समीर इस गिरोह का सरगना है। गणेश व मानिक ने बताया कि हेरोइन समीर ने दी थी। समीर के कहने पर हेरोइन की खेप दिल्ली में जौहरी को देनी थी। समीर हेरोइन की खेप मालदा, पश्चिमी बंगाल से लेता था। बरेली निवासी जौहरी ने बताया कि वह तीन वर्ष पहले वह उत्तरप्रदेश के लोकल बाजारों में हेरोइन सप्लाई करता था। जब उसका नेटवर्क बढ़ा तो वह दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने लगा। एसआई संदीप की टीम ने पश्चिमी बंगाल में दबिश देकर 26 जून को गिरोह सरगना समीर मल्लिक को गिरफ्तार कर लिया। वह मालदा में हेरोइन रिसावुल से लेता था। रिसावुल से उसे किशोर ने मिलवाया था। पिछले कुछ समय से पश्चिमी बंगाल का मालदा में भारत का अफगानिस्तान साबित हो रहा है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •