आमजन में मोदी सरकार की योजनाओं के प्रति गहरी दिलचस्पी

कोलकाताvistarak bjp4.jpg5 पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी  विस्तारक योजना अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं में विस्तारक योजना योजना को लेकर काफी जोश देखा जा रहा है। गर्मी,उमस और तपते मौसम में भी केंद्र सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने से लेकर भाजपा का सदस्य बनाने व सलाह सुझाव के लिए भाजपा कर्मी घर घर पहुँच रहे है।ऐसे में दक्षिण चौबीस परगना जिले के महेशतल्ला मंडल 1 के वार्ड स्थित बुथ 170 व 171 में भाजपा के कर्मी व नेता आमलोगों से मिले और उन्हें पार्टी के बारे में बताया और स्थानीय लोगों के साथ भोजन भी की।इस vistarak bjp4 दौरान योजना के तहत  महेशतल्ला मंडल 1 के पर्यवेक्षक  संतोष कुमार, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के राज्य मीडिया प्रभारी जगदीश यादव व महेशतल्ला मंडल 1 के महासचिव भगवानजी झा के अगुवाई में विस्तारक योजना अभियान जारी रहा। रविवार को भी गvistarak bjp3र्मी,उमस और तपते मौसम में आमलोगों में उक्त योजना के तहत गहरी दिलचस्पी देखी गई।उक्त दौरान मंडल के सचिव अनुपम गोस्वामी, बुथ केन्द्र प्रमुख शम्भू साव, अमित प्रसाद, अमित चौधरी,राकेश शर्मा, नंदन झा,व रंजीत दास सक्रिय रहें। इस दौरान मीडिया कर्मियों से बात करते हुए पर्यवेक्षक संतोष कुमार व भगवानजी झा ने कहा कि ऐसे लोगों की कमी नहीं है जिन्हें केन्द्र सरकार की जन उपयोगी योजनाओं की प्राथमिक जानकारी भी नहीं है। इस योजना से उक्त लोगों को मार्ग मिला अब वह लोग उक्त योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। वहीं प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के राज्य मीडिया प्रभारी जगदीश यादव ने कहा कि लोगों से मिल रहे सहयोग व अपनत्व से प्रमाणित होता है कि पीएम नरेन्द्र मोदी वास्तविकता में इस देश के प्रधान सेवक हैं। कारण जन जन में उनके प्रति प्रेम व श्रद्धा अतुलनिय है।

Spread the love
  • 45
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    45
    Shares
  •  
    45
    Shares
  • 45
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •