कोलकाता। शायद ही कोई दिन ऐसा हो जब राज्य में सड़क हादसों में किसी की मौत की घटना नहीं घटे। मंदारमनी के समुन्द्र तट पर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी व एक व्याक्ति घायल हो गया है। बतया जा रहा है कि उक्त घटना बीएमडब्लु व फोर्ड में बैठें लोगों की एक दुसरे से आगे निकल जाने की होड़ के कारण ही घटी। पुलिस ने बताया कि सुबह तड़के चार बजे बीएमडब्लु व फोर्ड के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण ही उक्त घटना घटी। सड़क हादसे में मृतकों के नाम वैभव रजनीश, सुरज दासगुप्ता व शिवराज नस्कर है। मृतकों में वैभव रजनीश राजरहाट के न्युटाउन का निवासी था। व शिवराज नस्कर बेलाघाटा और सुरज दासगुप्ता कोलकाता का निवासी होने के बाद भी पुलिस के पास उसके घर का सटीक पता खबर के लिके जाने तक नहीं मिल सका था।पुलिस जांच में पता चला है कि तीनों मृतक काफी महंगी कार फोर्ड में सवार थें। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों का शव गैस कटर से काट कर निकाला। पुलिस का कहना है कि मृतकों के शव महंगी कार फोर्ड से मिली है जिससे पता चलता है कि सभी मृतक धनाढ्य परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस ने बताया कि पुलिस सभी मृतकों के घर वालों से सम्पर्क करने की कोशिश कर रही है।वहीं उक्त घटना को लेकर कई प्रत्यक्ष दर्शियों का आरोप है कि बीएमडब्लु व फोर्ड के बीच एक दुसरे से आगे निकल जाने की होड़ के कारण ही उक्त घटना घटी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •