मुर्शिदाबाद। अवैध सम्बंधों का परिणाम कितना खतरनाक हो सकता है। यह इस घटना से पता चलता है कि एक महिला ने अपने देवर का विशेष अंग ही काट दिया। पुलिस व लोगों ने बताया कि घटना मुर्शिदाबाद जिले के लालबाग इलाके की है। स्थानीय निवासी एक महिला रुपा घोड़ई (बदला नाम) रात को अपने एक देवर बापी (बदला नाम) को सम्बंध बनाने के लिये बुलाया और फिर घर में उक्त युवक का गुप्तांग ही काट दिया। पुलिस ने बताया कि लालबाग महकमा में इलाजरत उक्त युवक का उक्त महिला के साथ पहले से ही अवैध सम्बंध था। इसी बीच युवक का विवाह तय हो गया जिसके कारण वह अपनी भाभी से दूरी बना रहा था। उक्त बात उसकी भाभी के खराब लग रही थी। ऐसे में उसकी भाभी ने युवक को सुनियोजित साजिश का तहत युवक को सम्बंध बनाने के नाम पर बुलाया और फिर घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी महिला फरार है। पुलिस उसकी तलाश में कई जगहों पर छापे मार चुकी है। । इधर इस घटना की चर्चा जिले भर में हो रही है।  लोग तरह तरह की बातें कर रहें हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं भुक्तभोगी व पीड़ित युवक का बयान पुलिस ने दर्ज किया है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •