कोलकाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया है कि तृणमूल के सर्व भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ‘ट्रिगर हैप्पी’ पुलिस बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सुकांत ने यह आरोप भाजपा के नवान्न अभियान के दौरान पुलिस पर हुए हमले पर अभिषेक की टिप्पणी के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में आज लगाया।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ”आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल की पुलिस लोगों के सिर को निशाना बना कर गोली चलाएगी। पुलिस माथे पर गोली मारेगी। आज उन्होंने (अभिषेक) उक्त बात का ईशारा किया है। जिसे मैं अंग्रेजी में ‘ट्रिगर हैप्पी’ पुलिस कहता हूं, हमें लगता है कि अभिषेक बनर्जी आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल को ‘ट्रिगर हैप्पी’ पुलिस देंगे।आत हो कि आज ही तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी अस्पातल में नवान्न अभियान में घायल एसीपी देबजीत चटर्जी से मुलाकात की। इस दौरान अभिषेक ने कहा कि, जिस तरह से नवान्न अभियान के दौरान पुलिस की गाड़ियों में आगजनी की गई अगर मेरे सामने होता तो बदमाशों के सिर में गोली मार देता।उक्त बात अभिषेक बनर्जी ने अपने माथे पर उंगली रखकर कहा। उन्होंने यह भी कहा,इस दौरान “पुलिस बहुत संवेदनशील रही है।अभिषेक ने कहा, ‘मैंने उस अधिकारी से कहा, मैं आपको सलाम करता हूं। अगर किसी ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी होती, या मेरे सामने पुलिस को मारा होता तो , मैं उनके सिर में गोली मार देता

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •