कोलकाता। महानगर के रेड रोड एक बार फिर एक इतिहास का गवाह बना। रविवार को कोलकाता मैराथन अबुल हुसैन ने जीता। वह राज्य के  सिलीगुड़ी के निवासी हैं। अबुल हुसैन ने दो घंटे 34 मिनट दो सेकंड का समय लेकर यह मैराथन जीता।महानगर कोलकाता के निवासी विश्वनाथ पाल उनसे पांच मिनट पीछे रहकर द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं पारितोष राय ने दो घंटे 52 मिनट 48 सेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।मैराथन में उत्तर बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के धावक छाये रहे। जबकि सिक्किम की मंगाली तमांग ने महिलाओं की हाफ मैराथन जीती। उन्होंने एक घंटे 31 मिनट 13 सेकंड का समय निकाला। मेघालय की कांतिमोन मारवेन दूसरे और उनकी छोटी बहन दातेईबैंकीनमा तीसरे स्थान पर रही। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया था।  सचिन ने कहा प्रतियोगिता को काफी सफल बताया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •