पुरुलिया/कोलकाता। सड़क हादसों का क्रम जारी है। सड़क हादसे में एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ब्रजगोपाल मांझी (50) की मौत हो गयी है। जबकि हादसे में एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि घटना पुरुलिया जिले के जयनगर के समीप शुक्रवार की सुबह को घटी।  पुलिस की एक वैन बीरभूम जिले की सिउडी जा रही थी। तभी नियंत्रण खोकर पुलिस वैन के पलट गई। वैन के पलट जाने से घटना स्थल पर ही असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की मौत हो आसनसोल के निवासी उक्त पुलिस अधिकारी एसएपी के 11 न. बटालियन के वैन में अन्य पुलिस वालों के साथ जा रहा था। उक्त घटना से पुलिस वालों के मध्य शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने बताया ,कि हादसे के बाद अगर स्थानीय लोगों ने युद्ध स्तर पार राहत बचाव कार्य नहीं किया होता तो हो सकता है कि और भी कई पुलिस वाले बूरी तरह से घायल होंते। लोगों का आरेप है रास्ता के बेहाली के कारण ही उक्त घटना घटी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •