ऑटो व टोटो चालकों की कटी चांदी

हुगली। शुक्रवार की सुबह से जिले में समस्त गैरसरकारी बस मालिकों ने अपनी बसों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर शनिवार को भी रहा। सभी रूटों के बस हड़ताल पर चले जाने  सड़क  मार्ग से  यातायात करने वाले नित्य यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है l बस हड़ताल से का सबसे ज्यादा परेशानी ऑफिस और संस्थाओं में डेली ड्यूटी करने वाले लोगों को करना पड़ रहा है l जहाँ  पर ऑटो व टोटो से पहुचने  की सुविधा नहीं है उन जगहों पर यात्रियों को मुंह मांगे किराये पर रिक्शा या फिर  अन्य साधनों द्वारा पहुंचना पड़ रहा है l उल्लेखनीय हो कि हुगली जिला बस एसोसिएशन ने गैरकानूनी तरीकों से बस रूट पर अवैध  रूप से चलने वाली मैजिक , ट्रेकर, ऑटो व टोटो व अन्य बिना परमिट के वाहन चलाये जाने के प्रतिवाद में हुगली जिलाधिकारी  संजय बंसल को हाल ही में एक  ज्ञापन सौंप कर उन पर अंकुश लगाने की मांग की थी |  और अल्टीमेटम भी दिया था कि उनकी मांगे न मानने की शर्त में बेमियादी हड़ताल करेंगे | कुछ बस मालिकों ने तो  शुक्रवार की सुबह से ही हड़ताल शुरू कर दिया था और बाकी लोग शनिवार से अपना हड़ताल शुरू किया है l बस मालिकों का आरोप था कि पुलिस प्रशासन के मदद से ही  बस रूटों पर अवैध तरीके से वैगर परमिट के वाहनों को चलाये जा रहे है | इन अवैध वाहनों को चलने से उनके बसों के लिए  सवारी बहुत कम संख्या में मिलती है |  इस वजह से उन्हें भारी  आर्थिक नुकसान हो रहा है | कई बार तो बस को चलाने के डीजल तक के पैसे नहीं उठ रहे है | बस कर्मचारियों को वेतन भुगतान काफी मुश्किल हो रहा है | यदि उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो आने वाले समय में इस आन्दोलन और तीब्र होगा | जरुरत के मुताबिक परमिट भी लौटाये   जायेंगे l बस हड़ताल की वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ गयी है |

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •