सीएम ने कहा- बीजेपी अन्य राज्य से बमों से लैस गुंडों को लेकर आई थी

पूर्व मेदिनीपुर/कोलकाता। एक ओर मंत्री फिरहाद ने नवान्न अभियान में घायल पार्षद मीना पुरोहित तो सुकांत ने जाना घायल पुलिस अधिकारी का हाल जान कर बंगाल में शिष्टाचार की राजनीतिक पौध को जहां सिंचा। वहीं आज ही राज्य की सीएम ममता बनर्जी के उक्त बयान कि, पुलिस चाहती तो नवान्न अभियान के दौरान गोली चला सकती थी पर सवाल खड़े हो रहें हैं और राजनीतिक विवाद भी शुरु हो गया है। पश्चिम बंगाल सचिवालय तक बीजेपी के नवान्न अभियान रैली के विरोध मार्च के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवान्न चलो रैली के लिए बीजेपी प्रदेश के बाहर से बमों से लैस गुंडों को लेकर आई थी। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस हिंसक बीजेपी प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला सकती थी, लेकिन पुलिस और सरकार ने संयम बरता. इस दौरान पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। बता दें कि, सीएम बनर्जी ने यह टिप्पणी पूर्व मेदिनीपुर की प्रशासनिक बैठक में की है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने दूसरे राज्यों के लोगों को लाकर गुंडागर्दी की है। जिसमें कई पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दौरान सीएम ने कहा कि हमने आंदोलन नहीं रोका। चूंकि, एक लोकतांत्रिक देश में सभी को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है। लेकिन आंदोलन के नाम पर बैगों में बम और बंदूक लाए गए, यह सही नहीं है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घायल पुलिसकर्मियों के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए कहा, “मैं घायलों के ठीक होने की कामना करती हूं। ऐसे में जिन लोगों ने आंदोलन के नाम पर हिंसा फैलाने का काम किया। वहीं, कानून उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा। साथ ही कहा कि राजनीति में बुरे काम करना शोभा नहीं देता।पुलिस इस मामले पर तेजी से कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले बीजेपी के इस कार्यक्रम के चलते दुर्गा पूजा कारोबार को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा, ‘लॉकडाउन के कारण पिछले 2 सालों से पूजा की खरीदारी ठप हो गई है। यह सब इस साल शुरू हुआ। गौरतलब है कि मंगलवार को प्रदेश भाजपा के राज्य सचिवालय़ यानी नवान्न अभियान को लेकर हावड़ा व महानगर कोलकाता ही नहीं बरन राज्य के तामम जगहों पर तनातनी रही।  नवान्न अभियान को लेकर हावड़ा व कोलकाता में स्थिति रणक्षेत्र की रही। बिना अनुमति के नवान्न अभियान पर निकले भाजपाइयों से जहां पुलिस ने जगह-जगह पर सख्ती ने निपटा तो वहीं गुस्से में भाजपा के कर्मी व समर्थकों ने तोड़फोड़, पथराव से लेकर आगजनी भी की। बड़ाबाजार इलाके में भाजपा समर्थकों ने पुलिस के एक वैन में आग लगा दी। बदले में पुलिस ने भी हल का प्रयोग किया व लाठी भांजी व आंसू गैस के गोले दागे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •