मालदा। चुनाव  के बाद से राज्य में हिंसा का दौर किश्तों में जारी है। अब मालदा जिले के सुजापुर के कालियाचक में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के साले अनिसुर रहमान की हत्या बदमाशों ने गोली मार कर कर दी है।पुलिस ने शिकायत के बाद तृणमूल नेता कहे जाने वाले हाजी किताबुद्दीन सहित एक छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज किया है। इधर घटना के बाद घटना के आरोपी हाजी किताबुद्दीन को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की जा रही थी।  पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका। अनिसुर रहमान अपने बच्चो के साथ शुक्रवार की रात को घर लौट रहा था तभी उसे गोली मारी गई। घटना के दो घंटे बाद बाद जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के आरोपी हाजी किताबुद्दीन से बात करने पर उसने घटना में खुद की संलिप्तता से इंकार करते हुए षडयंत्र की बात कही है। खबर के लिखे जाने तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जबकि सत्ताधारी दल के विरोधियों का आरोप है कि घटना तृणमूल के ही आपसी गुटबाजी व इलाका के दखल को लेकर घटी है। इलाके में पुलिस तैनात की गई है और तनाव पसरा हुआ है। लोगों का कहना है कि बदले की कार्रवाई में फिर खून खराबा हो तो हैरत नहीं होगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •