पटना। भाजपा स्वामी को सोनिया गांधी को गाली देने के लिए पार्टी में लाई थी लेकिन अब यही सुब्रह्मण्यम स्वामी भाजपा के लिए भस्मासुर बन गए हैं। वह भाजपा को ले डूबेंगे।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मंगलवार को कहते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। लालू ने रंगदारी मांगे जाने को लेकर चर्चित कोसी रेंज के डीआईजी चंद्रिका राय पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारी ने बहुत कमाया है। इसी लिए अपराधियों ने रंगदारी मांगी होगी वरना डीआईजी से रंगदारी मांगने की हिम्मत अपराधियों की कैसे हो सकती है।

बिहार पुलिस के फेसबुक पर रेप पीड़िता के नाम लिखने के सवाल पर लालू ने कहा कि इस मामले को पुलिसवालों से पूछो ना, हम तो आम तोड़वाने आए थे।भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी कुछ दिनों से लगातार आरबीआई गवर्नर राजन को लेकर भाजपा पर निशाना साध रहे थे। उनके देशभक्ति पर भी सवाल उठाया था। जब केंद्रीय मंत्री जेटली ने राजन का बचाव किया तो जेटली पर स्वामी निशाना साधन लगे। इसको लेकर सोमवार को पीएम ने कहा था कि जिसको पब्लिसिटी का शौक है, वह पब्लिसिटी करता रहे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •