गोरखपुर। एक युवक मोहम्मद शरीफ ने एक मस्जिद पर पाकिस्तानी झंडा लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश की है। मामला उत्तर प्रदेश के गुलरिहा का है। जहां एक युवक ने मस्जिद पर पाकिस्तानी झंडा लगाकर माहौल खराब कर दिया। जब गांव के लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इस बात की जानकरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे भटहट चौकी प्रभारी ने झंडा उतरवाया। जिसने झंडा फहराया उसकी उम्र 19 साल की है और उसका नाम मोहम्मद शरीफ है वहीं मामला ज्यादा तूल न पकड़ ले इस लिए पुलिस ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करा दिया है। पाकिस्तान का झंडा फहराने वाले युवक मोहम्मद को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है। इस मामले में अब उससे पूछ-ताछ की जा रही है। गौरतलब हो जब इस बात की जानकरी पुलिस को गांव के लोगों ने दी तब पुलिस ने झंडे को उतरवाया और उसके साथ जांच भी शुरू कर दी। वहीं इस मामले की जानकरी लेने खुद एसडीएम सदर और सीओ गोरखनाथ भी गांव पहुंचे। फिलहाल झंडे को लेकर यह भी कहा जा रहा है की वह पाकिस्तान का नही है उसकी बनावट अलग है। खैर जो भी उक्त घटना को लेकर तनाव पसर गया है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •