महोबा। यूपी के महोबा जिले में थाना कबरई के एक गांव में खेत से चारा लेकर लौट रही किशोरी को दो युवक खेत में ले गए और गैंगरेप कर दिया। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर पीछे आ रही मां दौड़ पड़ी। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घटना से नाराज पीड़िता के परिजनों ने आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना कबरई पहुंचे एसपी ने थानाध्यक्ष को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।थाना कबरई के एक गांव निवासी 18 वर्षीय किशोरी मां के साथ मवेशियों के लिए चारा लेने खेतों पर गई थी। शाम को लौटते समय दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और खींचकर सड़क किनारे खेत में ले गए। जहां दोनों युवकों ने किशोरी के साथ बारी बारी से रेप किया। किशोरी के शोर मचाने पर पीछे आ रही मां दौड़ पड़ी और युवकों को ललकारा तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता और उसकी मां ने घर पहुंच अन्य परिजनों को पूरी घटना बताई।किशोरी से गैंगरेप की घटना से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने बुधवार को थाना कबरई पहुंच गए और एफआईआर व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर हंगामा किया। थानाध्यक्ष ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। देर शाम कबरई थाने पहुंचे पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने थानाध्यक्ष को दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •