फिरोज आलम
कोलकाता। स्कूली जीवन की बात ही कुछ अलग होती है। लेकिन स्कूल जीवन से ही अगर समाजसेवा की नींव पड़ जाये तो क्या कहने। जी हां, वर्ष 1987 में माध्यमिक पास ऐसे ही स्कूली छात्रों ने मिलकर एक संस्था का निर्माण किया था औऱ इस निर्माण का औचित्य आज भी हरियाणा भवन में देखने को मिला। नोपानी एजुकेशनल एण्ड सर्विस ट्रस्ट द्वारा आज यहां स्वेच्छा रक्दान शिविर का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के एक अन्यतम ट्रस्टी बिनोद मोहता ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में उपरोक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूली जीवन से हमलोगों ने जनहीत में कुछ करने के उदेश्य से उक्त संस्था की नींव डाली जिसका सेवा कार्य अनवरत जारी है। आज हरियाणा भवन में वैसे तो रक्तदान के लिये दाताओं की कतार लगी रही लेकिन 99 डोनरों में 82 लोगों का रक्त ही लिया जा सका क्यों कि लायंस क्लब ने इतने ही लोगों का रक्तदान स्वीकार किया। इस दौरान अन्य ट्रस्टी राजेश अग्रवाला, गिरीराज डागा, सुशील मल सहित नोपानी के 1987 बैच के पूर्व छात्र व उनके परिजन ही नही फेसबुक मित्र व अन्य मौजूद रहें। कुल मिलाकर यह कहना अधिक नही होगा कि नोपानी के 87 बैंच के पूर्व छात्रों के रक्तदान शिविर में स्कूलिया मिजाज की बात ही कुछ और रही।

Spread the love
  • 54
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    54
    Shares
  •  
    54
    Shares
  • 54
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •