कोलकाता। पोस्ता के विवेकानंद निर्माणाधीन फ्लाईओवर कांड में मंगलवार को चार्जशीट पेश किया गया है। कोलकाता पुलिस ने बैंकशाल कोर्ट में 26 पेज का चार्जशीट पेश किया है जिसमे 10 लोगों को आरोपित किया गया है। चार्जशीट में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि बड़ाबाजार के व्यस्तम माने जाने वाले पोस्ता इलाके में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने से उसके मलबे में दबकर 18 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थें। घटना के कई दिनों तक लोग मलबे के नीचे दबे हुए रहें जिसकी वजह से मृतकों की संख्या बढ़ी । फ्लाइओवर के गिरने की वजह से नीचे खड़े तमाम वाहन और रेहड़ी-पटरी वाले दब गए। घटना के बाद पुलिस का कहना था कि बड़ाबाजार इलाके में हुए इस हादसे में 18 लोग मारे गए, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह इलाका शहर का सबसे बड़ा थोक बाजार है। हादसे के बाद घायलों को तुरंत आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया। राज्य प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि 62 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच निर्माण की गुणवत्ता को लेकर चारों ओर से आलोचनाएं झेल रही फ्लाईओवर निर्माण कंपनी हैदराबाद की आईवीआरसीएल कंस्ट्रक्शन कंपनी के पांडुरंग राव ने दावा किया है, यह हादसा और कुछ नहीं बल्कि भगवान की मर्जी है। मामले में दल लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •