बिहार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष के दामाद की तलाश

जगदीश यादव

कोलकाता। मेरिट घोटाले का सूत्र सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि महानगर कोलकाता और उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी एसआइटी को मिली है। जिसके कारण एसआइटी ने मुख्य आरोपी व बिहार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद के दामाद विवेक के खोज में कोलकाता में खाक तलाशती रही। एसआइटी द्वारा कोलकाता ही नहीं बरन उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों और बिहार के नालंदा में छापेमारी की गई है। सूत्रों पर भरोसा करें तो एसआइटी दो टीमें खबर के लिखे जाने तक कोलकाता और उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही थी। जबकि एसआइटी की एक टीम पटना में लालकेश्वर प्रसाद के दामाद विवेक सह विशुन राय कॉलेज के प्राचार्य बच्चा राय के एजुकेशनल ट्रस्ट से जुड़े आठ अन्य सदस्यों की तलाश में वैशाली और मुजफ्फरपुर में छापेमारी को अंजाम दिया। लेकिन यह पता नहीं चल सका है कि एसआइटी को कितनी कामयाबी मिली है। एसआइटी द्वारा रूबी राय के परिजनों की भी तलाशी अभियान को अंजाम दिया गया है।  बताया जा रहा है कि एसआइटी के निशाने पर अब बोर्ड के पूर्व सचिव श्रीनिवास चंद्र तिवारी हैं।

खबरों की माने तो मंगलवार को एसआइटी द्वारा श्रीनिवास को पूछताछ के लिए तलब किया गया था। बता दें कि एसआइटी वारा घोटाले में अब तक 20 लोगों को जेल का रास्ता दिखाया जा चुका है। पूर्व सचिव हरिहर नाथ झा ने एसआइटी को बोर्ड में धांधली से जुड़ी कई अहम जानकारी दी थी। इसके आधार पर एसआइटी ने बोर्ड के पूर्व सचिव श्रीनिवास सहित कई अन्य अधिकारियों की सूची तैयार की है। एसआइटी ऐसे लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। सूत्रों ने बाया कि इंटर आर्ट टॉपर रूबी राय की उत्तर पुस्तिका की जांच के लिए रूबी की हैंडराइटिंग का नमूना लिया गया है। उसे फॉरेंसिक जांच को भेज दिया गया। बाकी टॉपर की तलाश में एसआइटी लगातार छापेमारी कर रही है। बहरहाल उक्त मामले को लेकर तमाम तरह की बातों का दौर शुरु हो गया है। देखना है कि क्या अन्य कई घोटालों की तरह ही क्या मेरिट घोटाला भी क्या व्यवस्था के गड़बड़झाले में कहीं दब कर नहीं रह जाए।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •