कोलकाता/धनबाद। रेल मंत्री सुरेश प्रभु देश में एक ऐसे रेलमंत्री को तौर पर ख्यात हो रहें हैं जो म आदमी से भी वास्ता रखते हैं।  नई दिल्ली से सियालदह जा रहे रवि रतन की ढाई साल की बेटी को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्विटर से मैसेज पाने के बाद राहत परोसा। ट्वीट करने के चंद मिनटों में न केवल डॉक्टर पहुंच गए बल्कि दुरंतो जैसी वीआइपी ट्रेन को रोक दिया गया। ट्रेन तब तक रुकी रही जब तक बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार नहीं आया।तकरीबन आधे घंटे बाद जब उसे राहत महसूस हुई तब ट्रेन रवाना हुई। नई दिल्ली से सियालदह जा रहे रवि रतन वातानुकूलित श्रेणी के ए -2 में परिवार के साथ थे। रास्ते में उनकी ढाई साल की बच्ची की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह उल्टियां करने लगी और बुखार आ गया। कोई विकल्प नहीं मिलने पर उन्होंने रेलमंत्री को ट्वीट कर मदद मांगी। रेल मंत्रालय के ट्विटर से धनबाद डीआरएम को ट्वीट किया गया जिसके बाद रेल महकमा तुरंत हरकत में आ गया। दुरंतो का ठहराव कोडरमा में नहीं होने के बावजूद उसे रोका गया जहां चिकित्सक ने बीमार बच्ची का प्राथमिक उपचार किया। भले ही ट्रेन के रुकने से यात्रियों को देरी का समाना करना पड़ा लेकिन उनकी उक्त शिकायत प्रभु के कारनामे से दूर हो गये।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •