डॉक्‍टर समझ रहें थें ट्यूमर

कोलकाता। राज्य में एक बुजुर्ग महिला के विशेष अंग से गेंद मिलने पर डॉक्टरों की टीम हैरत में पड़ गई । कारण ऑपरेशन के दौरान शरीर से बॉल के आकार का ट्यूमर मिला है। ट्यूमर का साइज 2.5 इंच की क्रिकेट बॉल जैसा है। महिला ही नहीं डॉक्टरर्स भी खुद ये ट्यूमर देखकर हैरान है। मामला दक्षिण बंगाल के नार्थ-24 में परगना जिले के आनंदीपुर गांव का है। यहां एक 72 साल की बुजुर्ग महिला को पेट में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। उसके बाद महिला ने तुरंत डॉक्‍टरों की राय ली। जिसके बाद डॉक्‍टरों ने महिला को अल्‍ट्रासाउंड करवाने को कहा।

अल्‍ट्रासाउंड और सीटी स्‍कैन में सामने आया कि महिला के शरीर में बड़े आकार का ट्यूमर पाया गया। डॉक्‍टरों ने ऑपरेशन के बाद जब ट्यूमर को बाहर निकाला तो वे ट्यूमर का साइज देखकर दंग रह गए। यही नहीं ट्यूमर के रूप में वह प्‍लास्टिक की बॉल थी। डॉक्‍टरों ने जब महिला से बॉल के अंदर जाने के बारे में पूछा तो महिला ने कहा कि वो खुद ये देखकर हैरान है।वैसे कुछ डॉकटरों का मानना है कि उक्त मामले को देख व जानकर लगता है कि लगभग दो दशक पहले उक्त महिला के उक्त अंग के रास्ते से किन्हीं कराणों से उक्त गेंद चली गई होगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •