कोलकाता। प्रदेश कांग्रेस अब बंगाल में भ्रष्टाचार और सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ पद यात्रा करने जा रही है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आज सुबह दी है। उन्होंने बताया है आगामी 25 सितंबर रविवार को शाम दोपहर तीन बजे मोगरा हॉट गोरू बाजार मोड़ से चकदा हाट तक एक विशाल पदयात्रा का आयोजन पार्टी की ओर से किया गया है। उसमें वह (अधीर) खुद उपस्थित रहेंगे। साथ ही दक्षिण 24 परगना जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोरंजन हालदार भी उपस्थित रहेंगे। इसमें पार्टी की ओर से हजारों कार्यकर्ताओं के उपस्थित होने के दावे किए जा रहे हैं। अधीर रंजन चौधरी ने यह भी बताया कि यह पदयात्रा भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति, महंगाई, बेरोजगारी के साथ-साथ पश्चिम बंगाल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ की जाएगी। इसके अलावा अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि 25 सितंबर के बाद आगामी 28 दिसंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में पदयात्रा शुरू होगी। उसके तहत कांग्रेस के नेता पूरे राज्य में पदयात्रा करेंगे और जनसंपर्क करेंगे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •