कोलकाता। राज्य सरकार की ममता से अब गांधी भवन वंचित नही रहेगी। राज्य सरकार बेलाघाटा क्षेत्र में स्थित गांधी भवन का जीर्णोद्धार करा रही है। इस दो मंजिला इमारत में महात्मा गांधी ने 1947 में अगस्त से सितंबर के बीच में 25 दिन बिताए थे। सरकार दो अक्तूबर को इस घर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन करेगी। पूर्बो कोलकाता गांधी स्मारक समिति के संयुक्त सचिव पापरी सरकार ने बताया, ‘हम उम्मीद करते हैं कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस इमारत को धरोहर संपत्ति घोषित करेंगी।’ एक निजी संस्था महात्मा गांधी के यादों को संजोने का काम कर रही है। इस भवन को पहले ‘हैदरी मंजिल’ कहा जाता था। इसमें एक संग्रहालय भी है, जिसमें एक चरखा, महात्मा गांधी की जेब घड़ी, उनकी चप्पलें, पत्र और कुछ दुर्लभ तस्वीरें हैं।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •